छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: पिकअप की ठोकर से सायकल सवार बुजुर्ग की मौत

जांजगीर-चांपा। अकलतरा के लटिया पकरिया में आज एक पिकअप की ठोकर से बुजुर्ग की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि खोड निवासी रामकुमार श्रीवास लटिया पकरिया आज अपने किसी रिश्तेदार से मिलने आये थे और मिलकर वह वापस जा रहे थे । बुजुर्ग साइकिल में सवार थे । जब वे अपनी साइकिल से लटिया फाटक के उस पार कुछ दूर पहुंचे तो लटिया पकरिया से आ रही एक पिकअप जिसका नंबर CG-12-S-4302 था , उन्हें जोर से टक्कर मारी।

See also  रायपुर में पेट्रोल पंपों की सुरक्षा बढ़ी, पुलिस ने जारी किए इमरजेंसी हेल्पलाइन पोस्टर

पिकअप की टक्कर से बुजुर्ग साइकिल सहित दूर जा गिरे और रात दिन हाईवा से गिरने वाले गिट्टी में गिर कर वे बेहोश हो गए । उनकी साइकिल , चप्पल सब दूर जा गिरी । इस घटना को जब लोगों ने देखा तो अकलतरा थाने में फोन किया और मामले की सूचना दी और बुजुर्ग को अकलतरा सीएससी एंबुलेंस के द्वारा लाया गया । अकलतरा पुलिस के आने पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है ।

See also  मन्नत पूरी हुई तो शुरू हुआ आस्था का सफर, 63 साल की उम्र में 63वीं बार शिर्डी जाएंगे राजू थवाईत

Related Articles

Leave a Reply