छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 6,414 जोड़े एक सूत्र में बंधे, सीएम कन्या विवाह योजना के तहत हुई शादी

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आज सामाजिक समरसता, सर्वधर्म सद्भाव और संवेदनशील शासन के ऐतिहासिक मिसाल की साक्षी बनी. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत राज्य स्तरीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहां एक ही दिन में 6,414 जोड़े वैवाहिक जीवन में बंधे. यह अभूतपूर्व आयोजन गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होकर छत्तीसगढ़ के नाम एक और उपलब्धि जोड़ गया.

See also  जांजगीर चांपा में रफ्तार का कहर:- सड़क पर नाच रहे बारातियों पर चढ़ा कैप्सूल वाहन,4 महिलाएं हुई घायल…

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ आयोजन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान से लेकर प्रदेशभर के जिलों तक एक साथ विवाह संपन्न हुए. रायपुर में 1,316 जोड़ों को मुख्यमंत्री ने प्रत्यक्ष आशीर्वाद दिया, जबकि शेष जोड़े वर्चुअल माध्यम से जुड़े. एक दिन में इतने बड़े पैमाने पर विवाह आयोजन ने इसे विश्व रिकॉर्ड बना दिया.

See also  सनी लियोनी इवेंट के खिलाफ बजरंग दल का प्रदर्शन, इवेंट रद्द कराने दी अंतिम चेतावनी

यह आयोजन केवल विवाह नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विविधता का उत्सव बन गया.हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध और विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के जोड़ों ने अपने-अपने रीति-रिवाजों से विवाह कर छत्तीसगढ़ की गंगा-जमुनी तहज़ीब को जीवंत कर दिया.

सीएम साय ने वर्ल्ड रिकॉर्ड की दी जानकारी

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि सभी नए जोड़ों को दांपत्य जीवन शुरू करने के लिए बधाई देता हूं. मुस्लिम समाज 3 जोड़ी शादी, ईसाई समाज से 113 जोड़ी शादी, बौद्ध समाज से 5 जोड़ी शादी हुई है. पीवीटीजी समुदाय से 10 जोड़ी शादी हुई है. सरेंडर नक्सलियों की भी शादी हुई है.ऐसी चार बेटियों की शादी हुई है.

See also  शिक्षिकाओं ने छात्र को दी तालिबानी सजा : 100 बार उठक-बैठक कराने से अपंग हुआ स्टूडेंट, निजी अस्पताल में चल रहा इलाज 

Related Articles

Leave a Reply