छत्तीसगढ़

जगदलपुर में ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक जवान की मौत:अचानक बिगड़ी तबीयत; अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

जगदलपुर में ड्यूटी के दौरान एक ट्रैफिक जवान की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि अचानक जवान की तबीयत बिगड़ी थी। जिसके बाद साथी उन्हें अस्पताल लेकर गए जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। हालांकि, मौत की वजह क्या है ये अभी स्पष्ट नहीं है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

जानकारी के मुताबिक, जवान का नाम मनीष देव नेताम (35) है। जो धमतरी जिले के कंडेल का रहने वाला था। पिछले कुछ सालों से बस्तर में पोस्टेड था। वर्तमान में ट्रैफिक पुलिस में था। बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर में जवान ड्यूटी पर था। उसी दौरान अचानक तबीयत बिगड़ी।

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

साथ में ड्यूटी कर रहे साथी जवान पीड़ित को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जवान ने दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को जवान के गृहग्राम भेजा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply