छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा : डेटोनेटर ब्लास्ट मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बनाहिल में स्थित वेदान्त सर्विस सीएससी सेंटर में डेटोनेटर ब्लास्ट मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल, घटना उस वक्त की है जब सीएससी सेंटर संचालक भूपेन्द्र कुमार साहू रात करीब 11:45 बजे अपने कमरे में थे।

See also  राहुल गांधी पहुंचे रायपुर, कांग्रेस नेताओं को देंगे ट्रेनिंग, सत्र को करेंगे संबोधित

इसी दौरान उन्हें दुकान का शटर खुलने और बंद होने की आवाज सुनाई दी। जब वे बाहर आए तो दुकान के अंदर धुआं भरा हुआ था और कुछ जलती हुई रस्सी जैसी चीज दिखाई दी। पास जाकर देखने पर वह डेटोनेटर निकला, जिसमें चार डेटोनेटर जुड़े हुए थे। जैसे ही उन्होंने उसे उठाकर दुकान के बाहर फेंका, जोरदार विस्फोट हो गया। इस ब्लास्ट में दुकान में रखे कंप्यूटर, सीपीयू, प्रिंटर, कुर्सी और अन्य सामग्री पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं इस घटना में भूपेन्द्र साहू के पैर में भी चोट आई है।

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

Related Articles

Leave a Reply