छत्तीसगढ़

65 साल का बुजुर्ग बना शातिर ठग! नकली टॉप्स देकर दो ज्वेलर्स को बनाया निशाना

दुर्ग। जिले के जवाहर मार्केट में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग ने शातिर तरीके से दो ज्वेलर्स को नकली सोने के टॉप्स देकर ठग लिया। आरोपी ने दोनों दुकानों से असली सोने की अंगूठी और चांदी के सिक्के लेकर करीब 60 हजार रुपए की ज्वेलरी ठगी।

जब दुकानदारों ने बाद में दिए गए टॉप्स की जांच करवाई, तो वह नकली निकले। इसके बाद छावनी थाने में दोनों दुकानदारों ने शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने अलग-अलग दो एफआईआर दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल पहला मामला न्यू अभिषेक ज्वेलर्स दुकान का है, जिसके संचालक पवन कुमार सोनी ने शिकायत दी। आरोपी ने 7 जुलाई की शाम 6:05 बजे दुकान पहुंचकर अपने पास रखे नकली सोने के टॉप्स देकर बदले में 2.780 ग्राम की सोने की अंगूठी (मूल्य 27000 रु), दो चांदी के सिक्के (1000 रु) और 1000 रु नकद ले लिए।

See also  चेतावनी के बाद भी नहीं चेते, उफनते नाले में दौड़ दी ट्रैक्टर, डूबने पर कूदकर बचाई जान, देखें Video …

दुकान ने उसे राजेश पाठक नाम से बिल जारी किया था। दूसरा मामला सहेली अलंकरण नामक दुकान का है, जहां आरोपी ने अपना नाम राजेश रामपाल पाठक बताया। उसने 4 ग्राम नकली टॉप्स देकर बदले में 2.920 ग्राम की सोने की अंगूठी (31055 रु), 10 ग्राम का चांदी का सिक्का (1205 रु) और 940 रु नकद ले लिए।

वहीं एएसपी पद्मश्री तवंर ने बताया कि दोनों दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी की तस्वीरें कैद हो गई थीं, जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी राजेश पाठक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply