छत्तीसगढ़

पति के अवैध संबंध से आहत पत्नी ने प्रेमिका के खेत मे बच्चे सहित खाया जहर , दोनो की हुई मौत

कांकेर : कांकेर जिले से दुखद खबर सामने आई है, जहां मां ने अपने दूधमुंहे बच्चे के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली. घटना कोड़ेक़ुरसे थाना क्षेत्र के ग्राम उइकेटोला की है. बताया जा रहा कि पति के अवैध संबंध से व्यथित होकर पत्नि ने दो वर्ष के बच्चे के साथ जहर खा ली।

See also  शराब की कीमतों में 1 अप्रैल से बदलाव : कांच की जगह प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी

जानकारी के मुताबिक, दुर्गूकोंदल निवासी महिला जयंती अपने पति गणेश कुंजाम के अवैध संबंधों से परेशान थी. इसके चलते पत्नी आत्महत्या करने दुर्गूकोंदल से लगभग 30 किमी दूर पति की प्रेमिका के खेत पहुंची, जहां उन्होंने अपने दूधमुंहे बच्चे के साथ जहर खा लिया. इस घटना में दोनों की मौत हो गई।

See also  अकलतरा नपा अध्यक्ष पर एफआईआर… नगर अध्यक्ष ने आंदोलन की दी चेतावनी

ASP संदीप पटेल ने बताया, घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला और बच्चे को दुर्गूकोंदल स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. बता दें कि बच्चे को दंपती ने गोद लिया था. कोडेकुर्से पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

See also  संजय पार्क में कुत्तों का हमला: 15 हिरणों की दर्दनाक मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

Related Articles

Leave a Reply