कोरबाछत्तीसगढ़

बेटी ने हंसिये से काटा पिता का गला, घर से बाहर आकर बोली – मार डाला है, जाकर देख लो

कोरबा। जिले में हरदी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम रलिया के लिममुंडा बस्ती में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटी ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने तत्काल आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 55 वर्षीय अशोक कुमार केवट अपने परिवार के साथ रलिया में रहते थे। पिछले आठ वर्षों से उनकी पत्नी और तीन बेटियां कोरबा के आदिले चौक में अलग रह रही थीं। बेटियां निजी कंपनी में काम करती हैं और एक पढ़ाई कर रही है। सोमवार को अशोक केवट की पत्नी और तीनों बेटियां किसी काम से रलिया गांव आई हुई थीं।

See also  सक्ती में दिन दहाड़े गोलीबारी : घर में घुसकर युवती को मारी गई गोली, हॉस्पिटल में मौत

एक बेटी का जाति प्रमाण पत्र बनवाना था, जिसके कारण वे वहीं रुकी हुई थीं। सोमवार की देर रात, बड़ी बेटी गीता केवट (27 वर्ष) और पिता अशोक केवट के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गीता ने घर में रखे हंसिया से पिता के गले पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद गीता खुद घर से बाहर आकर रिश्तेदारों को बताने लगी कि उसने अपने पिता की हत्या कर दी है।

See also  76 करोड़ रुपये की फर्जी बिल ट्रेडिंग का हुआ खुलासा, ट्रेड लिंक का संचालक आदेश्वर चौरड़िया गिरफ्तार

मृतक अशोक केवट के भाई संतोष कुमार ने बताया कि हत्या के बाद गीता बाहर आई और उसने कहा कि पिताजी को मार डाला है, जाकर देख लो। अंदर जाने पर अशोक खून से लथपथ मिले और उनकी मौत हो चुकी थी। गांव के सरपंच विष्णु बिंझवार ने बताया कि अशोक केवट अकेले रहते थे और उनका परिवार कोरबा में रहता था।

See also  तालाब में डूबीं दो मासूम बहनें : नहाने के दौरान हादसा, पास ही मिले कपड़े, गांव में शोक की लहर

Related Articles

Leave a Reply