छत्तीसगढ़

बलरामपुर में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, नाबालिग समेत तीन जेल भेजे गए

अंबिकापुर

बलरामपुर जिले के शंकरगढ थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप पर पुलिस ने नाबालिग समेत तीन को गिरफ्तार किया है। परिचय का फायदा उठाकर एक युवक ने दोस्तों के साथ युवती को अगवा किया फिर जान से मारने की धमकी देते हुए तीनों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता को उसके घर के पास छोड़कर तीनों भाग गए थे।

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से लोग शंकरगढ थाना क्षेत्र के एक ग्राम में आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इनमें कलेश्वर पैकरा (20), रामधन पैकरा (20) और एक नाबालिग भी था। इनमें से एक युवक की रिश्तेदारी उस गांव में थी। युवक अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचा। घर में युवती अकेली थी। युवकों ने युवती को अगवा कर लिया। मोटरसाइकिल में बैठाकर दूर ले गए। तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता को घर के नजदीक लाकर छोड़ दिया। तीनों फरार हो गए।

See also  कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए दंपती : पत्नी को बचाने दौड़ा पति, दोनों की चली गई जान

पीड़िता ने घरवालों को पूरी घटना से अवगत कराया। पीड़िता और परिजन ने अगले दिन शंकरगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध धारा 366, 376 डी के तहत एफआइआर पंजीकृत किया था। आरोपितों को इस बात की जानकारी लगते ही गांव छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने जांच के दौरान अलग-अलग स्थानों से आरोपित कलेश्वर पैकरा , रामधन पैकरा और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है।तीनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

See also  राहुल गांधी पहुंचे रायपुर, कांग्रेस नेताओं को देंगे ट्रेनिंग, सत्र को करेंगे संबोधित

Related Articles

Leave a Reply