छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चाम्पा: चक्का जाम मे अधिकारी के बड़े बोल, कहा- अपनी जेब से करा रही हूँ मरम्मत कार्य

जांजगीर चाम्पा। जिला मुख्यालय से लगे ग्राम जर्वे च के ग्रामीणों ने आज आरओबी मे चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों द्वारा पिछले कई महिनो से जर्जर सडक की मरम्मत या नव निर्माण की मांग करते आ रहे हैं। ग्रामीणो द्वारा सुशासन तिहार मे भी इस संबंध में आवेदन दिया गया था किंतु कहीं भी इसकी सुनवाई नहीं हुई। थक हार कर आज जर्वे च के ग्रामीणों ने जांजगीर चांपा मुख्य मार्ग पर बने आरओबी पर चक्का जाम कर दिया। सुबह 10 बजे से ग्रामीण मुख्य मार्ग को बाधित कर अपनी मांग पर अडे रहे। चक्का जाम के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गई। इधर पुलिस प्रशासन ने चक्काजाम की स्थिति से निपटने मोर्चा संभाल लिया। इसी बीच क्षेत्रीय विधायक व्यास कश्यप आंदोलन का समर्थन करने पहुंच गये और आंदोलन ने बडा रूप ले लिया। इधर प्रशासन के लोक निर्माण अधिकारी श्रीमती ममता पटेल ने आंदोलनकारियो को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नही हुए। इस दौरान अधिकारी ने जर्वे च मार्ग पर हो रहे मरम्मत कार्य को अपनी जेब से कराने की बात कही है। आईए सुनते है क्या कहा अधिकारी ने…

See also  कुत्तों के बाद अब सांप-बिच्छू भगाएंगे शिक्षक, डीईओ ने जारी किया आदेश

Related Articles

Leave a Reply