छत्तीसगढ़

तीन गौ तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ट्रक में रायपुर से एमपी ले जा रहे थे मवेशी, चार की मौत

कबीरधाम

आज रविवार को कबीरधाम पुलिस ने गौ तस्करी के मामले में तीन इंटर स्टेट तस्करों को गिरफ्तार किया है। मामला दशरंगपुर पुलिस चौकी का है। जानकारी अनुसार ट्रक क्रमांक CG-04- HX4274 में करीब 44 मवेशी को रायपुर से एमपी ले जाया जा रहा था। पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो चार मवेशी मृत मिले। इस मामले में वाहन चालक ओमप्रकाश कावड़े, यशोधरा नगर नागपुर महाराष्ट्र, मोहम्मद अली नागपुर महाराष्ट्र, पकला घृतलहरे ग्राम खंडसरा, जिला बेमेतरा(छत्तीसगढ़ )को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी मोहम्मद अली व पकला घृतलहरे के खिलाफ पूर्व में भी मवेशी तस्करी के मामले दर्ज हैं। फिलहाल पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

See also  पूर्व मंत्री कवासी लखमा के रायपुर स्थित घर पर ईडी की दबिश, बेटे के निवास पर भी पड़ा छापा

Related Articles

Leave a Reply