छत्तीसगढ़

बस्तर में जवानों से भरी बस पलटी, चुनाव ड्यूटी से लौट रहे थे जवान, आधे दर्जन से अधिक जवान घायल

जगदलपुर

बस्तर लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव खत्म होने के बाद जगदलपुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. जगदलपुर लौटते समय सुरक्षाबल के जवानों से भरी बस पलट गई है. बस में सवार 6 से अधिक जवानों के घायल होने की ख़बर है. घायलों को उपचार के लिए डिमरापाल अस्पताल रवाना किया जा रहा है.

जगदलपुर में जवानों से भरी बस पलटी: बस्तर लोकसभा क्षेत्र में बीते 19 अप्रैल को वोटिंग हुई. सुरक्षित मतदान सम्पन्न कराने के लिए क्षेत्र में भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई थी. वहीं चुनाव ख्तम होने के बाद चुनावी ड्यूटी खत्म कर सुरक्षाबल के जवान जगदलपुर जिला मुख्यालय लौट रहे थे. इसी बीच दंतवाडा से जगदलपुर नेशनल हाइवे के रायकोट के पास जवानों से भरी बस पलट गई. हादसे के वक्त बस में लगभग 40 जवान सवार थे.

See also  बुजुर्ग को हाथी ने कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत, बैल चराने गया था जंगल

घायलों को डिमरापाल अस्पताल किया रवाना: बताया जा रहा है कि मवेशियों के झुंड सामने आने से बस अनियंत्रित हुई और पलट गई. सूचना मिलने पर कोडेनार थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची है. घायलों को उपचार के लिए डिमरापाल अस्पताल रवाना किया जा रहा है. हादसे में बस के साइड में एक गाय भी दबकर घायल हो गई थी. सुरक्षाबल के जवानों ने बस को हटाकर गाय को बचा लिया है. इस हादसे का वीडिया भी सामने आया है.

Related Articles

Leave a Reply