देश

पहाड़ के नीचे से आ रही थी बीप-बीप की आवाज, खोदा तो हाथ लगा खजाना

नई दिल्ली

इस धरती के नीचे कई ऐसी चीजें दफ्न है जिनके बारे में हम नहीं जानते. अक्सर इस तरह की नायब चीजों की तलाश करने वाले लोग कई तरह के तरक़ीब अपनाकर धरती के नीचे छुपे इस तरह की चीजों को खोज निकालते हैं. अक्सर जो चीजें पायी जाती हैं उनकी वैल्यू काफी ज्यादा होती है. यह बात तो आप सभी जानते ही होंगे कि दुनिया के हर कोने में आर्कियोलॉजिस्ट इसी तरह की चीजों की खोज करने के लिए खुदाई करते रहते हैं. इस समय सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप एक आदमी को मेटल डिटेक्टर की मदद से पहाड़ पर खजाने की तलाश करते हुए देख सकते हैं.

पहाड़ के नीचे से आने लगी बीप-बीप की आवाज

See also  छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड का नवीनीकरण शुरु, जल्द नहीं कराया तो राशन हो जाएगा बंद, जानिए कब है आखिरी तारीख

जब यह व्यक्ति पहाड़ के पास मेटल डिटेक्टर की मदद से खजाने की तलाश कर रहा था तब वहां से अचनाक बीप-बीप की आवाज आने लगी. आवाज सुनते ही वह व्यक्ति जोश में आ गया और उसने हथौड़े की मदद से पहाड़ को तोडना शुरू कर दिया. तोड़ते हुए उसके हाथ एक छोटा सा गोल चट्टान लगा. जब उसने उस चट्टान को हटाया तो उसे अंदर में एक छेद दिखाई दिया जिसके अंदर कुछ था. इस छेद को देखकर लग रहा था जैसे यह एक गुफा हो जिसके अंदर सोने-चांदी रखे हुए हों.

हाथ लगा खजाना

जब उस आदमी ने आगे खुदाई करनी शुरू की तो उसके हाथ एक प्राचीन खजाना लगा. बता दें यह जो प्राचीन खजाना था वह एक काफी पुराने समय का मूर्ति था. इस मूर्ति को तैयार करने के लिए कई अनमोल धातुओं का इस्तेमाल किया गया था. बाद में यह वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर वायरल होने लगा और आप भी अगर चाहें तो इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट मोहम्मद लिलि पर देख सकते हैं. इस वीडियो को इन्हीं ने शेयर किया था. इस वायरल वीडियो पर कई लोग सवाल उठा रहे हैं वहीं, कुछ लोग इसे सच मान रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद यह है कहां कि इस बात का पता नहीं लगाया जा पा रहा है. ऐसे में यह वीडियो रियल है या फिर फेक इस बात की पुष्टि हम नहीं कर सकते हैं.

See also  बड़ी खबर: आकाशीय बिजली गिरने से जवानों से भरी गाड़ी में लगी भीषण आग….4 जवानों के शहीद होने की आ रही है खबर

Related Articles

Leave a Reply