छत्तीसगढ़

सुकमा मुठभेड़: नक्सलियों को समझना होगा कि बंदूक से अस्पताल-स्कूल नहीं बनते: डिप्टी CM विजय शर्मा

रायपुर

बेमेतरा में हुए सड़क हादसे पर उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा का बयान सामने आया है. इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस के स्टार प्रचारकों के प्रदेश दौरे पर निशाना साधा है. शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अभी नींद से जागे होंगे. साथ ही सुकमा में हुए मुठभेड़ पर उन्होंने कहा कि नक्सलियों को समझना होगा कि बंदूक से अस्पताल, स्कूल नहीं बनते. जो भी मुख्यधारा से जुड़ना चाहे उनका स्वागत हैं. Read More – CG BREAKING : पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

उन्होंने कहा कि बेमेतरा हादसे में 9 लोगों की मृत्यु हुई है. सभी घायल रायपुर के एम्स और नारायणा हॉस्पिटल में भर्ती हैं. घायलों और उनके परिवारजनों से चर्चा हुई है. मृतकों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है.

See also  छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: तहसीलदार के पास जाति प्रमाण पत्र जारी करने का अधिकार नहीं

डिप्टी CM शर्मा ने कहा कि जनजागरण की जरूरत है. ड्राइवर को समझाने की जरूरत है. गांव में इस तरह की गाड़ियां आम है. बातचीत और जनजागरण से रास्ता निकलेगा. हादसे में परिवारजनों के लिए सहायता राशि की मदद पर उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री के ध्यान में सारा विषय है. आगे जरूर उन्हें सहायता मिलेगी.

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों के छत्तीसगढ़ दौरे पर विजय शर्मा ने कहा कि स्टार प्रचारक जरूर आएंगे. हमारे तरफ से भी अनवरत आ रहे हैं. हम लोगों ने प्रारंभ से लेकर इसे जारी रखा है. कांग्रेस अभी नींद से जागे होंगे.

पूर्व सीएम के प्रचार अभियान पर डिप्टी सीएम ने कहा, कांग्रेस ने भूपेश बघेल के नेतृत्व में पहले भी चुनाव लड़ा था और हार गए थे. बहुत से उनके चुनाव के वादे पूरे नहीं हुए थे. बहुत अपराधिक कृत्य सामने आए थे. इसलिए जनता ने उन्हें नाकारा था.

See also  मदर्स डे पर सरकार का तोहफा : महिला बंदी जेल से कर सकेंगी परिजनों को वीडियो कॉल

सुकमा की मुठभेड़ पर डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा, ईश्वर से प्रार्थना है कि सुखद समाचार हो. बातचीत का रास्ता अपनाया जाए. नक्सलियों को समझना होगा कि बंदूक से अस्पताल, स्कूल नहीं बनते. जल, जंगल, जमीन उनका है वे कहते हैं तो चर्चा कर फाइनल कर लें. ऐसे ही पहल की जा सकती है. वे वीडियो कॉल पर ही बात कर लें. नक्सलियों के लिए पुनर्वास की अच्छी नीति हम लेकर आएंगे, उसकी घोषणा जल्द होगी, जो भी मुख्यधारा से जुड़ना चाहे उनका स्वागत हैं.

Related Articles

Leave a Reply