छत्तीसगढ़बिलासपुर

कार कंपनी के यार्ड में खड़ी एक्सीडेंटल कारों में लगी भीषण आग, 13 पुरानी कारें जलकर खाक

बिलासपुर। बिलासपुर में एक कार कंपनी के यार्ड में खड़ी एक्सीडेंटल कारों में अचानक आग लग गई. इस आगजनी की घटना में 13 पुरानी कारें पूरी तरह से जलकर खाक हो गईं. घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं आग लगने की सूचना पर दमकल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया.

See also  NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सीएम साय ने हड़ताल के दौरान रुका वेतन देने का किया ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री ने की 27% लंबित वेतन वृद्धि

यह घटना सकरी थाना क्षेत्र की है. आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सके. इस घटना में कोई जनहानि नहीं की खबर नहीं है. फिलहाल, आग लगने का कारण अभी तक अज्ञात है.

Related Articles

Leave a Reply