देश

अनुमानों में भाजपा-एनडीए 400 के करीब, जानें सारे एग्जिट पोल के आंकड़े

हैदराबाद

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विभिन्न पोल एजेंसियों और मीडिया संस्थानों के एग्जिट पोल के अनुमान सामने आ चुके हैं. सभी एग्जिट पोल के अनुमानों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व भाजपा-एनडीए की प्रचंड जीत नजर आ रही है. पीएम मोदी लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए सत्ता में वापसी कर सकते हैं. साथ ही एनडीए गठबंधन 400 सीटों के आंकड़े के करीब पहुंच सकता है. जबकि भाजपा अपने 370 सीटों के लक्ष्य से पीछे दिख रही है.

सात एग्जिट पोल के अनुमानों को मिलाकर देखा जाए तो इस बार एनडीए को 350 से ज्यादा सीटें मिल सकती हैं. वहीं, इंडिया गठबंधन को 145 सीटें मिलती दिख रही हैं. एग्जिट पोल के अनुमान में अकेले भाजपा को 311 सीटें और कांग्रेस को 63 सीटें मिलती दिख रही है. पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा 303 और कांग्रेस 52 सीटें जीती थी. एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा-एनडीए को 361-401 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि इंडिया गठबंधन को 131-166 और अन्य को 8-20 सीटें मिल सकती हैं.

See also  50-60 साल बाद बच्चे ऑनलाइन पैदा होंगे… BJP सांसद को क्यों कहना पड़ा ऐसा?

भाजपा को सबसे अधिक 371-401 सीटें मिलने का अनुमान
इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल में एनडीए को 371-401 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है, जबकि विपक्षी गठबंधन इंडिया को 109-139 सीटें मिलने का अनुमान है. ‘जन की बात’ के एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक, एनडीए को 362-392 सीटें और ‘इंडिया’ को 141-161 सीटें मिल सकती हैं. दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल में एनडीए को 281-350 और इंडिया गठबंधन को 145-201 सीटें मिलने का अनुमान है. बता दें कि एग्जिट पोल के आंकड़े हमेशा सही नहीं होते हैं.

दक्षिण और बंगाल में एनडीए का अच्छा प्रदर्शन
भाजपा के सबसे अच्छी बात यह है कि सभी एग्जिट पोल दक्षिण और बंगाल में एनडीए का बेहतर प्रदर्शन दिखा रहे हैं. अनुमान के मुताबिक, आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी के साथ भाजपा का गठबंधन कारगर साबित हुआ है. राज्य में एनडीए को 25 में से 18 सीटें मिलने की उम्मीद है. कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार होने के बाद भी भाजपा अच्छा प्रदर्शन करती दिख रही है. इसी तरह तेलंगाना में भी भाजपा 17 सीटों में से आधी से अधिक सीटें जीत सकती है. इसके अलावा भाजपा तमिलनाडु और केरल में भी खाता खोल सकती है. एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा तमिलनाडु में कम से कम दो सीटें और केरल में एक सीट जीत सकती है.

See also  SEX के बाद की हत्या फिर लगाया सिंदूर, VC पर तांत्रिक पढ़ रहा था मंत्र! बच्चे के लिए 1 हफ्ते में 2 कॉलगर्ल की बलि

(साभार etv भारत )

Related Articles

Leave a Reply