छत्तीसगढ़

चलती बस में लगी आग, 40 से अधिक यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सूरजपुर की ओर आ रही यात्री बस में अचानक आग लग गई। यह घटना मसनकी घाट के पास हुई। बस में आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस से धुआं निकलता देख चालक ने तुरंत बस रोकी। इसके बाद करीब 40 से अधिक यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। राहत की बात यह रही कि आग ज्यादा नहीं फैली। समय रहते चालक और यात्रियों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

See also  बिना मान्यता वाले स्कूलों के प्रवेश विज्ञापन पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट सख्त, शिक्षा सचिव से मांगा हलफनामा

Related Articles

Leave a Reply