छत्तीसगढ़

CMA फाइनल परीक्षा में दुर्ग के गौरव शर्मा ने छत्तीसगढ़ में हासिल की टॉप रैंक, देश में प्राप्त किया 32वां स्थान

रायपुर। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CMA फाइनल (कॉस्ट अकाउंटेंट फाइनल) परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। घोषित परिणामों के अनुसार दुर्ग निवासी गौरव शर्मा ने 519 अंक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान हासिल किया है। गौरव शर्मा ने प्रदेश में पहला और देश स्तर पर 32वां स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है।

See also  जमीन कब्जा दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप, प्रधान आरक्षक सस्पेंड

गौरव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और शिक्षकों को दिया है। उनके परिवार में पिता शिव चरण शर्मा, माता छाया शर्मा और बहन मंजरी शर्मा शामिल हैं। गौरव को इस पेशेवर पाठ्यक्रम में आगे बढ़ने की प्रेरणा अपने मामा अजय कुमार शर्मा से मिली, जो छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी में उप महाप्रबंधक (वित्त) के पद पर कार्यरत हैं और स्वयं भी कॉस्ट अकाउंटेंट हैं।

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

गौरव शर्मा ने बताया कि उन्होंने निरंतर अध्ययन किया और सभी विषयों का रिवीजन किया। इसके साथ ही उन्होंने आठों विषयों के लगातार मॉक टेस्ट दिए। वर्तमान में वे चार्टर्ड अकाउंटेंट और सिविल सर्विस परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply