जांजगीर चांपा

जांजगीर: नहाते समय भाभी का बनाया वीडियो…पति को जान से मारने की धमकी देते हुए किया दुष्कर्म

जांजगीर-चांपा
नहाते समय भाभी का वीडियों बनाकर तथा उसके पति को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी देवर ने भाभी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी देवर को भारतीय दण्ड विधान की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर रिमाण्ड में जेल भेज दिया है।

See also  जैजैपुर क्षेत्र के अनेकों धान खरीदी केंद्रों में भारी अनियमितताएं किसान परेशान


मामले का विवरण इस प्रकार है कि आरोपी राजेन्द्र बंजारे पिता बीरसिंह बंजारे उम्र 22 वर्ष साकिन मुड़पार (चु) वार्ड नम्बर 06 रामसागर पारा थाना पामगढ़ के द्वारा पीडि़ता के नहाते समय का वीडिओ बनाकर उसके पति को जान से मारने की धमकी देकर ब्लेक मेल करते हुये माह दिसम्बर 2020 से मई 2021 तक लगातार जबरदस्ती पीडि़ता से शारीरिक संभोग स्थापित किया है के संबंध में लिखित शिकायत आवेदन के आधार पर अपराध क्र. 327/21 धारा 376, 376 (2) (ढ), 506 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
प्रकरण के आरोपी को विधिवत दिनांक 05.08.2021 को हिरासत में लेकर पूछताछ में अपराध घटित करना स्वीकार करने से गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में माननीय जेएमएफसी न्यायालय पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा भेजा गया है।

See also  जैजैपुर क्षेत्र के अनेकों धान खरीदी केंद्रों में भारी अनियमितताएं किसान परेशान

Related Articles

Leave a Reply