छत्तीसगढ़

नक्सली साजिश नाकाम : प्लांट कर रखा था 4 IED बम, जवानों ने किया डिफ्यूज 

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में जवानों ने एक बार फिर नक्सली साजिश को नाकाम किया है। नक्सलियों ने रोड पर 5-5 किलो के 3 IED बम प्लांट कर रखा था। वहीं थोड़ी दुरी पर नक्सलियों ने 10 किलो के IED के साथ जिंदा HE बम प्लांट कर रखा था। इस बार IED को प्रेशर स्विच सिस्टम द्वारा लगाया गया था। जिसे जवानों ने सुरक्षापूर्वक डिफ्यूज कर दिया है।

See also  छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, किसानों को छूट

मिली जानकारी के अनुसार, डीआरजी की टीम गस्त पर निकली थी। जैसे ही वे गोरना- मनकेली रोड पर पहुंचे तो उन्हें अपने डिवाइस में IED बम होने की जानकारी मिली। जिसके बाद जवानों ने खोजबीन शुरू की तो उन्हें 5-5 किलो के 3 IED बम मिले। जिसे बीडीएस की टीम ने सुरक्षापूर्वक डिफ्यूज कर दिया। वहीं थोड़ी दूरी पर नक्सलियों ने 10 किलो के IED के साथ जिंदा HE बम प्लांट कर रखा था और उसे भी जवानों ने डिफ्यूज कर दिया। 

See also  गर्मी से राहत पाने तालाब में नहाने उतरे थे तीन भाई, डूबने से 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

पूर्व में जवानों ने किया था 5 किलो का IED डिफ्यूज 

उल्लेखनीय है कि, बीते दिनों DRG बीजापुर, COBRA, 202 और BDS की संयुक्त टीम एरिया डॉमिनेशन और डिमाईनिंग के लिए सावनार से कोरचोली की ओर निकली थी। डी-माईनिंग के दौरान बीडीएस की टीम ने 5 किग्रा का 1 IED बरामद किया। नक्सलियों ने सुरक्षाबलो को निशाना बनाने के लिए IED लगाया था। जिसे सुरक्षाबलों की सतर्कता और सूझबूझ से IED बरामद कर सुरक्षित निष्क्रिय किया।

See also  नहर किनारे मिली युवक की लाश, पास ही पड़ी थी महुआ शराब, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply