छत्तीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री ने कहा कि जय-वीरू की जोड़ी तो ठीक है…लेकिन पहले ये बताइये कि कालिया और सांभा कौन है…? जानें- क्या है मामला?

रायपुर

मुख्यमंत्री ने कहा कि जय वीरू की जोड़ी तो ठीक है…लेकिन पहले ये बताइये कि कालिया और सांभा कौन है…? यह संवाद मानसून सत्र के चौथे दिन छत्तीसगढ़ विधान सभा में हसी-ठहाकों के माहौल देखने को मिला जब कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह प्रकरण खत्म होने के बाद गुरुवार को सदन के भीतर उस वक्त विपक्षी सदस्यों की टिप्पणी गूंज उठी जब स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सीट पर जाकर बैठ गये.

विपक्षी सदस्यों ने चुटकी भरे अन्दाज में कहा….जय वीरू की जोड़ी….इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी जवाब देते हुये कहा…… जय वीरू की जोड़ी तो ठीक है!  लेकिन पहले ये बताइये….. कालिया और सांभा कौन है? इस पर विपक्षी खेमे से बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री और स्वास्थ्यमंत्री आखिर बंद कमरे में चर्चा क्यूं नहीं करते? सदन में भी दोनों के बीच कांच की दीवार है. इस टिप्पणी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दोबारा तंज भरे अन्दाज़ में कहा कि, पहले आप ये बतायें कि कालिया-सांभा कौन है? इस पर बृजमोहन अग्रवाल ने जवाब देते हुये कहा कि रविंद्र चौबे हैं.

See also  बड़ा हादसा टला: दुर्ग आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश

इसे भी पढ़े- जज की माैत! हादसा नहीं…ऑटो से जानबूझकर धक्का मारकर हत्या….CCTV फुटेज से सामने आया सच… देखें-VIDEO

बीजेपी ने कानून व्यवस्था पर पेश किया स्थगन प्रस्ताव

बीजेपी ने सदन में आज कानून व्यवस्था पर स्थगन प्रस्ताव पेश किया. बीजेपी ने सरकार पर आरोप लगाया कि राजनीतिक संरक्षण में माफिया तैयार हो रहे हैं. बीजेपी विधायकों ने पूछा- कहां हैं गृहमंत्री और बीजेपी सदस्यों ने सभी काम छोड़कर क़ानून व्यवस्था पर चर्चा कराये जाने की मांग की. हालांकि स्पीकर ने स्थगन प्रस्ताव खारिज कर दिया. इसके बाद बीजेपी विधायकों ने वॉकआउट कर दिया.

इसे भी पढ़े- हवस की आग में रिश्ते को किया कलंकित…झूठ बोलकर ले गए जंगल..सगी मामी के साथ किया गैंगरेप

क्या छत्तीसगढ़ शराब की मंडी बन गया है?

इससे पहले सदन में स्थगन प्रस्ताव पेश करते हुए नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि क़ानून व्यवस्था गिर रही है. अपराध पहले भी होते थे, लेकिन अब हालात बिगड़ गये हैं. तीन चार लोगों चाकू से एक युवक को गोदते हैं, मार डालते हैं, उसका वीडियो बनाकर वायरल किया जाता है. आख़िर अपराधियों का मनोबल इतना कैसे बढ़ गया? डीजीपी कह रहे हैं तम्बू लगाकर जुआ खिलाया जा रहा है. ये पूरे प्रदेश की घटना है. पंजाब, नार्थ ईस्ट, झारखंड की शराब छत्तीसगढ़ में बिक रही है, क्या छत्तीसगढ़ शराब की मंडी बन गया है?

See also  जनादेश परब आज जांजगीर में… सरकार के दो वर्ष की उपलब्धियों की प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन

इसे भी पढ़े- छत्‍तीसगढ़ के सदन में उठी जांच की मांग…विपक्ष ने कहा विधानसभा की कार्यवाही का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल करना विशेषाधिकार का हनन

गांजा तस्करी का का प्रवेश द्वार महासमुंद जिला

धरमलाल ने कहा कि गांजा तस्करी का का प्रवेश द्वार महासमुंद जिला बन गया है. अवैध नशे का कारोबार फल फूल रहा है. हर रोज लूट, डकैती, अनाचार की घटनायें बढ़ रही है. गृहमंत्री हैं कहाँ? सिलगेर की घटना घट गई, वह वहाँ नहीं पहुँचे. नक्सल घटना बढ़ गई है. बीजेपी विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा- शांति का टापू अब अपराध गढ़ में बदल गया है. राज्य में कोई सुरक्षित नहीं है. अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्यारेलाल कंवर के परिवार के तीन सदस्यों तक की हत्या हो गई. मंत्री अनिला भेड़िया के रिश्तेदार की हत्या हो गई. राज्य में 8 हज़ार से ज़्यादा चोरी, चार हजार से ज़्यादा बलात्कार की घटना हुई है, हत्या और डकैती के मामले बढ़े हैं. सरकार बढ़ते अपराध को रोकने में असफल रही है. इसकी जड़ में नशा है.

See also  अमृतधारा में डूबे दो एसईसीएल कर्मी : हल्दीबाड़ी कॉलरी में थे पदस्थ

Related Articles

Leave a Reply