छत्तीसगढ़

राजनांदगांव में तस्करी करते 22 पेटी शराब जब्त:मध्यप्रदेश से बस्तर ले जा रहे थे, शराब की कीमत एक लाख 26 हजार रुपए

राजनांदगांव जिले में मध्यप्रदेश से बस्तर ले जाई रही 22 पेटी अंग्रेजी शराब कोतवाली पुलिस ने जब्त की है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने एक लाख 26 हजार रुपए की शराब पकड़ी है। मौके से आरोपी के पास एक कार और दो नग मोबाइल भी बरामद किया गया है।

टीआई एमन साहू ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर से सूचना मिली थी कि नागपुर की ओर एक सफेद रंग की स्कोडा कार में भारी मात्रा में अवैध रूप से शराब रखकर रायपुर की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर घटना स्थल बाइपास से कन्हारपुरी जाने वाली रोड राजनांदगांव के पास घेराबंदी कर उक्त वाहन को पकड़ा गया।

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

मध्यप्रदेश की 22 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब बरामद

चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम और पता शेख आमिर (28) निवासी अटल आवास पेण्ड्री थाना लालबाग बताया। वाहन को चेक करने पर अंदर अवैध रूप से मध्यप्रदेश राज्य निर्मित 22 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब मिलने पर जब्त किया गया।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

मध्यप्रदेश से बस्तर ले जा रहे थे

पूछताछ में आरोपी ने उक्त शराब को बैतूल मध्यप्रदेश से जगदलपुर बस्तर ले जाना बताया गया है। आरोपी का कृत्य आबकारी अधिनियम के तहत पाए जाने से आबकारी एक्ट कायम कर गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

See also  शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामला

Related Articles

Leave a Reply