देश

आग की अफवाह से बड़ा ट्रेन हादसा : पुष्पक एक्सप्रेस के यात्रियों को कर्नाटक एक्सप्रेस ने कुचला; 11 की मौत, 40 घायल

जलगांव जिले के पचोरा रेलवे स्टेशन पर बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है। बुधवार (22 जनवरी) को ट्रेन में आग लगने की अफवाह के बाद पुष्पक एक्सप्रेस से कूदने के कारण 11 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि, 40 यात्रियों के घायल होने की खबर है। यह घटना तब हुई, जब कुछ यात्रियों ने संभावित आग लगने की आशंका जताई, जिससे अन्य लोग डर के मारे चलती ट्रेन से कूद गए। उनमें से कुछ लोग बगल की पटरी पर जा गिरे, जहां से उसी समय गुजर रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।

See also  पुरी के होटल में देर रात बम हमला, दहशत में टूरिस्ट

आपातकालीन सहायता प्रदान करने और घटना की जांच करने के लिए अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। हताहतों की संख्या की पुष्टि करने और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।

चेन पुलिंग कर ट्रेन से उतरे थे कुछ यात्री
सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ डॉ. स्वनिल ने बताया कि पुष्पक एक्सप्रेस लखनऊ से मुंबई आ रही थी। तभी चेन पुलिंग कर कुछ यात्री ट्रैक पर उतर गए। इस बीच दूसरी तरफ से आई कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में वह लोग आ गए। रेलवे अधिकारियों से जानकारी जुटाई जा रही है।

See also  मोदी सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी कार्यक्रमों में 'वंदे मातरम्' गीत के 6 छंद अनिवार्य

Related Articles

Leave a Reply