छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना में बड़ी लापरवाही, जीवित महिला को मृत बताकर थमाया 14 हजार रुपये रिकवरी का नोटिस

बालोद: छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना में बालोद जिले के अधिकारियों की बड़ी प्रशासनिक लापरवाही सामने आई है. महिला एवं बाल विकास विभाग ने कुछ पात्र महिलाओं को अपात्र घोषित करते हुए पिछले 14 महीनों में मिली 14,000 रुपये की राशि लौटाने का नोटिस जारी किया है. हैरानी की बात यह है कि विभाग ने जीवित महिला को कागजों में मृत बता दिया है.

ग्राम भेड़िया नवागांव निवासी मितानिन कार्यकर्ता उमा कोमिया को परियोजना अधिकारी कार्यालय, बालोद से जारी नोटिस में ‘मृत हितग्राही’ दर्शाते हुए खाते में गई राशि वापस करने को कहा गया है. उमा ने बताया कि उनके पति जनपद कार्यालय में सचिव थे, लेकिन कुछ वर्षों से पैरालाइज्ड हैं. इस योजना से मिलने वाली राशि परिवार के लिए बड़ा सहारा थी. अब नोटिस मिलने के बाद पूरा परिवार तनाव में है और उमा खुद को जीवित साबित करने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रही हैं.

See also  सावधान! शहरों में खपाए जा रहे हैं नकली नोट… दुकानदारों को चकमा देकर निकलने की फिराक में था युवक, हुआ गिरफ्तार

इसी तरह का एक अन्य मामला राजेश्वरी बाई का है. विभाग ने उनकी राशि यह कहकर बंद कर दी और रिकवरी नोटिस थमा दिया कि उनकी बेटी सरकारी नौकरी में है. राजेश्वरी बाई का तर्क है कि बेटी का विवाह हो चुका है और उसकी नौकरी का लाभ अब उसके ससुराल को मिल रहा है, ऐसे में उन्हें योजना से वंचित करना गलत है.

Balod Mahatari Vandan Yojana

Related Articles

Leave a Reply