छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा में 50 लाख से अधिक के मादक पदार्थ नष्ट, 1 क्विंटल 921 किलो गांजा समेत नशीली सिरप और टैबलेट का किया गया डिस्पोजल

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जांजगीर-चांपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति की उपस्थिति में 50 लाख रुपये से अधिक कीमत के जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थों का विधिवत नष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई 27 नवंबर 2026 को चांपा स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड (PIL), कोटाडबरी के औद्योगिक प्लांट में की गई।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन में जप्त मादक पदार्थों को प्लांट की भट्ठी (Furnace) में निर्धारित प्रक्रिया के तहत जलाकर नष्ट किया गया।

इस दौरान जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में दर्ज अलग-अलग मामलों में जप्त किए गए 1 क्विंटल 921 किलोग्राम गांजा, 22 नग नशीली सिरप और 8,900 नशीली टैबलेट का नष्टीकरण किया गया। पुलिस के अनुसार, नष्ट किए गए मादक पदार्थों की कुल कीमत 50 लाख रुपये से अधिक है।

See also  चक्रधर समारोह: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मांदर की थाप पर जमकर थिरके, मंत्रियों ने भी किया नृत्य

नष्टीकरण की कार्रवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क, SDOP चांपा लौकेश बंसल, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी, जिला आबकारी अधिकारी सीलारानी इक्का, पर्यावरण संरक्षण मंडल के अधिकारी योगेश्वर कुमार द्विवेदी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की जप्ती, आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई और जप्त सामग्री के विधिवत नष्टीकरण की प्रक्रिया लगातार जारी है।

पुलिस ने आम नागरिकों से नशे के अवैध कारोबार से दूर रहने तथा किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply