जांजगीर चांपा

जांजगीर: परामर्श केन्द्र में आयी थी न्याय मांगने, यहां पदस्थ आरक्षक ने पति के खिलाफ केस मजबूत करने फंसाया झांसे में…दो वर्षो तक किया दुष्कर्म

जांजगीर चांपा

महिला को डराधमका कर 2 सालो तक दुष्कर्म करने वाले आरोपी आरक्षक अशोक भारती 33 वर्ष को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का डर दिखाकर महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा। आरक्षक चांपा थाने में पदस्थ था। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला।मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज करते हुए पीडि़त महिला ने बताया कि उसके पति के बीच 2 साल पहले विवाद होने पर परिवार परामर्श केंद्र में प्रकरण चल रहा था। उसी समय आरक्षक अशोक भारती परिवार परामर्श केंद्र में पदस्थ था। इस बीच दोनों की जान पहचान हुई थी, आरक्षक अशोक भारती ने कहा कि केश को और ज्यादा बजबूत बना देता हूं कहते हुए फोन पर काम को लेकर बातचीत हुआ करती थी। इस बीच बहला फुसलाकर जबरदस्ती करते हुए उसने दुष्कर्म किया। जिसके बाद लगातार 2 सालो से पुलिस वाला होने की धमकी देते हुए लगातार कई बार दुष्कर्म किया हैं। वर्तमान में चांपा थाने में पदस्थ है। सिटी कोतवाली थाना में धारा 376(2)ठ्ठ,506 के तहत मामला दर्ज किया गया।विवेचना के दौरान आरक्षक अशोक भारती को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया है। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply