छत्तीसगढ़

एक और नगर पालिका कांग्रेस के हाथ से फिसली : तीन पार्षदों ने ऐन वक्त पर पाला बदला, भाजपा की गिरिजा चंद्राकर बनीं अध्यक्ष

खैरागढ़। नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव में भाजपा की रणनीति के चलते एकतरफा हो गया। कांग्रेस के तीन भूमिगत हुए पार्षदों ने एन चुनाव के पहले पाला बदला भाजपा में शामिल हो गए। इसके चलते पालिकाध्यक्ष चुनाव में भाजपा की गिरजा चंद्राकर ने एकतरफा जीत दर्ज कर ली। कांग्रेस के तीन पार्षदों के पाला बदलने के बाद एक ने भी पार्टी छोड़ा कर भाजपा के पक्ष में क्रॉस वोटिंग कर दी। जिसके चलते 20 पार्षदों वाली पालिका में भाजपा प्रत्याशी गिरिजा चंद्राकर को 14 और कांग्रेस से प्रत्याशी बनी सुमन पटेल को 6 मत ही मिले । गहमागहमी के बीच आयोजित पालिकाध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया 11 बजे शुरू हुई। 

See also  छत्तीसगढ़ में जांजगीर-चांपा सहित 5 नए मेडिकल कॉलेजों में भर्ती : 6 से 13 मई तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

भाजपा से कार्यवाहक अध्यक्ष गिरिजा चंद्राकर ने अध्यक्ष का पर्चा भरा तो कांग्रेस ने भी बड़ा उलटफेर करते वार्ड पांच की पार्षद सुमन पटेल को प्रत्याशी बनाया। निर्धारित प्रक्रिया के बाद मतदान के लिए पहुँचे पार्षदों ने मतदान किया। मतदान के बाद घोषित परिणाम में गिरिजा चंद्राकर ने सुमन को 8 मतों से पराजित किया ।

See also  हंस ट्रैवल्स पर DRI की टीम ने मारा छापा, 10, 20 और 50 रुपये के नोटों से भरे बोरे बरामद

चुनाव के पहले बदला कांग्रेसी पार्षदों ने पाला

नपाध्यक्ष चुनाव के शुरू होने के आधे घंटे पहले ही नपाध्यक्ष रहे शैलेन्द्र वर्मा, सभापति सुमित टांडिया और पार्षद दिलीप राजपूत ने भाजपा कार्यालय पहुँच कर भाजपा की सदस्यता ली। इसके चलते भाजपा का मनोवैज्ञानिक जीत मिल गई। भाजपा पार्षदों की संख्या बढ़कर 13 हो गई। इसके बाद भी कांग्रेस पीछे नहीं हटी और चुनाव में  हिस्सा लिया। लेकिन भाजपा की अगुवाई कर रहे जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने पार्षदों को एकजुट रखने के साथ पार्षदों की संख्या बढ़ाने में सफल रहे और यही जीत का कारण बना।

See also  बड़ा हादसा: नहर में बहे तीन बच्चे, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Related Articles

Leave a Reply