छत्तीसगढ़

घर की छत पर मोबाइल में गेम खेल रहे थे तीन युवक, आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, दो की हालत गंभीर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। जहां बिजली गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि छत में तीनों युवक गेम खेल रहे थे। इसी दौरान उनके उपर बिजली गिर गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर खम्हारडीह पुलिस पहुंची है और मामले की जांच की जा रही है।

घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र के भावना नगर की है। आज दोपहर 1 बजे के आसपास राजधानी रायपुर में बिजली गिरने के साथ साथ झमाझम बारिश हुई। बताया जा रहा है कि तेज बारिश के दौरान भावना नगर के एक मकान की छत पर तीन युवक बैठकर गेम खेल रहे थे। इसी दौरान आसमानी बिजली उनके उपर गिर गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।

See also  मुख्यमंत्री साय ने स्वामित्व कार्ड वितरण का किया शुभारंभ, कहा- यह ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने की है प्रभावी पहल

Related Articles

Leave a Reply