छत्तीसगढ़

ज्वेलरी शॉप के मैनेजर पर तलवार से हमला, एक करोड़ के जेवरात लेकर लुटेरे फरार

रायपुर। रायपुर जिले के खरोरा इलाके में बड़ी लूट की वारदात हुई है। विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर पर अज्ञात बदमाशों ने तलवार से हमला कर करीब 1 करोड़ रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात लूट कर फरार हो गए हैं। घटना की सूचना ,इल्ते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

See also  वीडियो एडिटर से लेकर नर्सिंग स्टाफ तक, 794 पदों पर भर्ती के आज लगेगा जॉब फेयर

मिली जानकारी के अनुसार, जब विनीत सोनी नामक ज्वेलर का मैनेजर तिल्दाडीह स्थित दुकान बंद कर दूसरी ब्रांच से जेवरात लेकर खरोरा लौट रहा था। तभी 2 से 3 बाइक सवार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। हमले में मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

See also  जांजगीर-चांपा : मामूली विवाद पर गला दबाकर हत्या, संदिग्ध हालत में मिली लाश

पुलिस ने इलाके में की घेराबंदी

घटना की सूचना मिलते ही खरोरा थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस आसपास के इलाके में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply