छत्तीसगढ़रायपुर

छत्‍तीसगढ़ में आज से मानसून सत्र, छत्‍तीसगढ़ विधानसभा में राष्‍ट्रगीत और राजगीत से शुरुआत

छत्‍तीसगढ़ में आज से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। विधानसभा में 22 जुलाई से 26 जुलाई तक मानसून सत्र चलेगा। इसको लेकर सरकार ने तैयारियां शुरू की है।

वहीं विपक्ष ने भी इस सत्र को लेकर जमकर तैयारियां की है। विपक्ष जहां सरकार को घेरने की तैयारी कर रहा है, वहीं सत्‍ता पक्ष ने भी पूरी तैयारी कर ली है। इस सत्र में प्रदेश के सबसे बड़े मुद्दे धर्मांतरण को लेकर कानून लाया जा सकता है। इसके साथ ही सरकार निकाय चुनाव को लेकर भी विधेयक ला सकती है।

See also  200 लोगों को ट्रेलर में बिठाकर दौड़ा रहा था बेलगाम, चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर सवारियों को बसों के जरिए किया रवाना

बता दें कि मानसून सत्र में 5 बैठकें आयोजित की जाएगी। इसमें 966 सवाल आतारांकित और तारांकित लगाए गए हैं। जिनके जवाब सरकार के मंत्री देंगे। वहीं इसी सत्र में सरकार अनुपूरक बजट भी पेश करेगी। इसके साथ ही अन्‍य नीतियों पर विस्‍तार से चर्चा होगी।

   दिवंगतों को दी गई श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। राष्‍ट्रीय गीत और राजगीत से सदन की कार्यवाही शुरू की गई। इसके बाद दिवंगतों को सदन में श्रद्धांजलि दी गई। स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने सदन में सूचना दी। मकसूदन चंद्राकर, अमीन साय को श्रद्धांजलि दी गई। लक्ष्मी पटेल और अग्नि चंद्राकर को भी श्रद्धांजलि दी।

See also  खल्लारी मंदिर रोप-वे हादसा अपडेट: रायपुर निवासी एक महिला की मौत, 16 में से 4 गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर, प्रशासन ने जांच के दिए निर्देश

   कार्यमंत्रणा की बैठक शुरू 

वहीं कार्यमंत्रणा समिति की बैठक शुरू हो गई है। विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. रमन सिंह सीएम विष्‍णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत भी मौजूद हैं। इसके अलावा समिति के अन्‍य सदस्‍य भी मौजूद हैं।

   पांच बैठकों में 966 सवाल लगाए

आज से विधानसभा का मानसून सत्र (CG Monsoon Session 2024) शुरू हो रहा है। मानसून सत्र के दौरान पांच बैठकें होगी। इन बैठकों के सत्र में 966 सवाल उठाए जाएंगे। यह सवाल बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों के विधायकों ने लगाए हैं।

See also  संजय पार्क में कुत्तों का हमला: 15 हिरणों की दर्दनाक मौत, लापरवाही पर उठे सवाल

वहीं पिछले रिकॉर्ड की बात करें तो सबसे ज्‍यादा सवाल इसी सरकार के वजट सत्र में बीजेपी के एमएलए ने सबसे ज्‍यादा सवाल पूछे थे। बीजेपी के विधायकों ने बजट सत्र में 75 सवाल तक सरकार से पूछे थे। जबकि कांग्रेस विधायकों ने कम सवाल लगाए थे।

Related Articles

Leave a Reply