छत्तीसगढ़

आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत, 6 घायलों का चल रहा इलाज

जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव इलाके में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में सभी महिलाएं हैं. वहीं 6 लोग भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा. यह घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है.

महिलाएं जशपुर जिले के भैंसामुड़ा में खेत में धान की रोपाई कर रहे थे. इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से कुल 9 महिलाएं घायल हुई थी, जिसमें तीन की मौत हो गई. बाकी 6 लोगों का इलाज चल रहा.

पत्थलगांव एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी ने बताया, ग्राम चंदागढ़ अंतर्गत कई लोगों पर आकाशीय बिजली गिरने की सूचना मिली है. मृतकों के मुआवजा राशि का प्रकरण तैयार किया जा रहा है. इस प्राकृतिक आपदा से जनहानि के मामले में चार-चार लाख रुपए का मुआवजा पीड़ित परिवार को मुहैया कराया जाएगा.

See also  पराली जलाने गई महिला की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत

Related Articles

Leave a Reply