छत्तीसगढ़

सड़क किनारे खड़े गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में जा घुसी तेज रफ़्तार कार, उड़े परखच्चे, 2 युवक गंभीर रूप से हुए घायल

दुर्ग। भिलाई के वैशाली नगर क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक तेज रफ़्तार कार सड़क के किनारे खड़े गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में जा घुसी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, हादसे में कार का एयरबैग खुलने के बावजूद दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा जहां उनका इलाज जारी है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा रविवार शाम करीब 4:30 बजे हुआ, कार सूर्या मॉल की तरफ से तेज गति में आ रही थी, कोहका चौक से पहले एक मोड़ पर ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई. इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. हादसे की सुचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने काफी मशक्कत करने के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला. घायलों में एक की पहचान फरीद नगर निवासी शफीक खान के रूप में हुई है, जबकि दूसरे युवक की पहचान के लिए पुलिस प्रयास कर रही है.

See also  हाई प्रोफाइल जुआ फड़ का भंडाफोड़: भाजपा जिला उपाध्यक्ष, पार्षद और कांग्रेस नेता समेत दर्जनभर गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply