छत्तीसगढ़

मंदिर में चोरी : मंदिर का पिछला दरवाजा तोड़कर घुसे तीन चोर, दान पेटी और आलमारी में रखी नकद और जेवरात कर दिया पार

बसना- महासमुंद

महासमुंद जिले में बसना अंचल के सुप्रसिद्ध मंदिर श्री श्री रणेश्वर राम चंडी मंदिर गढ़फुलझर में चोरी हुई है। शुक्रवार की रात मंदिर के दान पेटी और गर्भगृह में रखी अलमारी को तोड़कर लगभग एक लाख से अधिक नगद रकम और सोने चांदी के आभूषण चोरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में नकाबपोश चोर कैद हो गए हैं। मंदिर के पिछले दरवाजे का ताला तोड़कर तीन चोर मंदिर में घुसे थे। चोरी की सूचना मिलने पर बसना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी है। उल्लेखनीय है कि मंदिर में अभी निर्माण कार्य चल रहा है।

See also  सीमेंट व्यापारी के मुनीम से दिन दहाड़े 7.80 लाख रुपये लेकर फरार हुए बदमाश

Related Articles

Leave a Reply