Uncategorized

जांजगीर में जेल बंदी की मौत पर 3 साल बाद बड़ा बवाल: मानवाधिकार की जांच में खुलासा, जेल भेजने से पहले आबकारी टीम ने पीट-पीटकर मार डाला, 302 में हत्या का केस दर्ज

एसडीएम जांच में आबकारी कर्मचारियों की करतूत आई सामने, नवागढ़ थाने में हत्या का अपराध पंजीबद्ध, जिले में हड़कंप

जांजगीर-चांपा,

।जिला जेल जांजगीर में बंद विचाराधीन कैदी की मौत के मामले में मानवाधिकार आयोग की जांच के बाद जांजगीर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 साल बाद हत्या का अपराध दर्ज किया है। जेल भेजने से पहले आबकारी टीम द्वारा की गई मारपीट को मौत का कारण बताया गया है।

क्या है पूरा मामला –

वर्ष 2022 में थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम कटौद निवासी 30 वर्षीय जगदीश गोंड की जेल में मौत हुई थी। थाना जांजगीर में मर्ग क्र. 45/2022 धारा 174 CrPC के तहत जांच चल रही थी।

15 अप्रैल 2022 को आबकारी वृत्त शिवरीनारायण की टीम ने देवरी मोड़, केरा-बिर्रा मार्ग पर छापेमारी कर जगदीश गोंड एवं महादेव गोंड को 30 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ पकड़ा था। दोनों को न्यायिक रिमांड पर जिला जेल जांजगीर दाखिल कराया गया था।

See also  Robocat Casino: Gyors tempójú játék a mobilközpontú játékosoknak

अगले ही दिन जेल में जगदीश की तबीयत बिगड़ी और जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी।

जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा –

एसडीएम जांच और सहबंदी के बयानों में खुलासा हुआ कि जेल में दाखिल करने से पहले आबकारी कर्मचारियों ने जगदीश के साथ जमकर मारपीट की थी। शव पंचनामा में मिले चोट के निशानों ने भी मारपीट की पुष्टि की। इसी मारपीट के कारण उसकी मौत हुई।

जांच प्रतिवेदन के आधार पर थाना नवागढ़ में संबंधित आबकारी कर्मचारियों के विरुद्ध धारा 302, 34 भादवि के तहत हत्या का मामला दर्ज कर अग्रिम विवेचना शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply