छत्तीसगढ़

ट्रेलर को कंटेनर ने पीछे से मारी टक्कर , हादसे में कंटेनर चालक की मौत

बिलासपुर : रतनपुर-भरारी पावर ग्रिड के पास एक ट्रेलर चालक ने लापरवाही पूर्वक बिना ब्रेक लाइट जलाए अचानक ट्रेलर को रोक दिया जिससे पीछे से आ रहा कंटेनर ट्रक उसमें टकरा गया। इस हादसे में कंटेनर ड्राइवर की मौत हो गई। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

मृतक चालक की पहचान सचिदानंद प्रताप के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के सोनभद्र का रहने वाला था। वह रायपुर से पश्चिम बंगाल की ओर मुर्गी फार्म का सामान लेकर निकला था। घटना 19 मई सुबह 10 बजे की है, जब उसका कंटेनर  क्रमांक UP 32 EN 4719 भरारी पावर ग्रिड के पास पहुंचा।

See also  VB-G RAM G योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में असंतोष, हड़ताल के मूड में 12 हजार मनरेगा कर्मचारी, सरकार के सामने रखीं ये मांगें

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेलर क्रमांक CG 04 JC 1221 का चालक अचानक बिना कोई संकेत दिए ट्रक को रोक दिया, जिससे कंटेनर पीछे से आकर उससे टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सिम्स अस्पताल, बिलासपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

See also  सूरजपुर में हादसा : मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, 3 लापता, रेस्क्यू जारी

रतनपुर पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) और 281 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपे जाने की प्रक्रिया जारी है।

See also  8 लोगों की संदिग्ध मौतों का खुलासा, साइको किलर गिरफ्तार, इस वजह से जहर मिलाकर पिलाया था शराब

Related Articles

Leave a Reply