छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर , 10 से अधिक यात्री घायल

बलरामपुर : बलरामपुर में यात्रीयो से भरी बस और ट्रक में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई और एक महिला बस के नीचे दब गई। इस हादसे में 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह हादसा बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में हुआ। यहां एक बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई।

दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि, यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं बस पलटने से एक महिला बस के नीचे दब गई और 10 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। हादसे के बाद पुलिस की टीम वाहन को सड़क से हटाकर यातायात व्यवस्था सुगम करने में जुटी हुई है।

See also  ऑपरेशन सिंदूर : रायपुर की मुस्लिम लड़की का देश विरोधी पोस्ट, मचा बवाल

Related Articles

Leave a Reply