छत्तीसगढ़

सक्ती : भारी मात्रा में नशीली कफ सिरप के साथ रितेश गबेल गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सक्ती : बाराद्वार पुलिस को मुखबीर से सुचना मिली कि रेल्वे ओवर ब्रीज के नीचे रितेश गबेल पिता पुरूषोत्तम गबेल उम्र 26 साल निवासी चैनपुर थाना करतला जिला कोरबा अपने कार के डिक्की के अंदर नशीली कफ सिरप रखा है और उसे खपाने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है।

इस सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी रितेश गबेल के कब्जे से 41 नगकोडिन युक्त आनरेक्स कप सिरप और 09  विंनसरेक्स कप सिरप कुल 50 नग मादक पदार्थ एवं टाटा पंच कार को जप्त किया गया।

आरोपी रितेश गबेल पिता पुरूषोत्तम गबेल उम्र 26 साल निवासी चैनपुर थाना करतला जिला कोरबा के खिलाफ धारा 21 (C) NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया।

See also  वेतन भुगतान न होने से भड़के ठेका श्रमिक : SECL गेवरा के श्रमिक चौक पर 6 घंटे जमकर नारेबाजी, सप्ताह भर से काम ठप

Related Articles

Leave a Reply