छत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी जाने निकली दो बहनों की नाले में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में नाले में डूबने से दो मासूम बहनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। यह घटना चांदनी बिहारपुर के नवगई की है।

जानकारी के मुताबिक, चांदनी बिहारपुर के नवगई की रहने वाली दोनों बहन 6 वर्षीय पूनम व 4 वर्षीय उर्मिला घर से आंगनबाड़ी जाने के लिए निकली थी। इसी बीच रास्ते में झुरहा नाला के किनारे अमरूद खाने चले गए और वहीं झुरहा नाले को पार करते समय गहरे पानी में चले गए, जिससे दोनों बहनों की डूबने से मौत हो गई।

See also  जांजगीर-चांपा: नाबालिग छात्र पर लड़कों ने किया चाकू से हमला, रास्ता रोककर खड़े रहने को लेकर हुआ था विवाद

Related Articles

Leave a Reply