छत्तीसगढ़

मिलने के बहाने बुलाकर प्रेमिका के साथ करना चाहता था गंदा काम, प्रेमिका के मना करने पर किया यह कांड

सरगुजा। जिले में एक प्रेमी ने अपने ही प्रेमिका के साथ दुष्कर्म किया। प्रेमी ने प्रेमिका को घुमने के बहाने बुलाया और फिर उसके साथ दरिंदगी की, इतना ही नहीं दुष्कर्म के बाद पुलिया से नीचे फेंक दिया। मामला जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार बॉयफ्रेंड ने अपनी प्रेमिका से शारीरिक संबंध बनाने की डिमांड की थी, लेकिन प्रेमिका ने मना कर दिया। इससे नाराज प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे नदी के पुल के नीचे फेक दिया। हालांकि इस घटना में युवती की जान बच गयी। आरोपी प्रेमी की पहचान सीतापुर थाना क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय इंदलसाय किंडो के रूप में हुई है।

See also  सूरजपुर में हादसा : मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, 3 लापता, रेस्क्यू जारी

घटना 30 अक्टूबर को हुई है। आरोपी इंदलसाय किंडो ने अपनी प्रेमिका (23 वर्ष) को 30 अक्टूबर की दोपहर को मिलने के लिए बुलाया, और बाइक पर बैठाकर एक सुनसान इलाके में ले गया। जहां प्रेमी ने उससे शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा। लेकिन प्रेमिका ने शारीरिक संबंध बनाने से इंकार कर दिया। प्रेमिका के इंकार करने से नाराज प्रेमी ने उसके साथ मारपीट की और फिर दुष्कर्म किया।

See also  जांजगीर-चांपा : बड़ा खुलासा! किरायेदार सत्यापन में पकड़ा गया ISI स्लीपर सेल का संदिग्ध

कुकर्म करने के बाद आरोपी ने प्रेमिका को नदी के पूल से नीचे फेंक दिया और घटना स्थल से फरार हो गया। घटना में युवती बाल बाल बच गयी, वह बेहोश हो गई, जब उसे होश आया तो किसी तरह अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही पुलिस को इसकी सूचना दी गयी।

See also  VB-G RAM G योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में असंतोष, हड़ताल के मूड में 12 हजार मनरेगा कर्मचारी, सरकार के सामने रखीं ये मांगें

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए। आरोपी इंदल सिंह गोड़ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 64(1), 115(2), 351(2) के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। फ़िलहाल आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply