छत्तीसगढ़रायपुर

रेप के मामले बढ़े, मुंह में काली पट्टी बांधकर नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने किया प्रदर्शन

रायपुर। देशभर से रोजाना रेप के मामले सामने आ रहे है. जिसके विरोध में आज काली पट्टी बांधकर नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने प्रदर्शन किया. इस दौरान कांग्रेस पार्टी के महिला कार्यकर्ता और अन्य नेता विधायक शामिल हुए.

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़े बताते हैं कि अब भी भारत में हर साल महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े चार लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए जाते हैं. इनमें रेप के साथ ही छेड़छाड़, दहेज हत्या, अपहरण, महिलाओं की तस्करी और एसिड अटैक जैसे अपराध भी शामिल हैं. 2012 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के जहां 2.44 लाख मामले दर्ज हुए थे, 10 साल बाद यानी 2022 में 4.45 लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए. इसका मतलब है कि औसत रूप से हर दिन 1200 से ज्यादा मामले दर्ज हुए.

See also  नर्सिंग छात्राओं द्वारा नौकरी देने की मांग : गांधी जयंती पर गांधी प्रतिमा के नीचे सत्याग्रह....माकपा, आप और मुक्ति मोर्चा ने दिया समर्थन

Related Articles

Leave a Reply