छत्तीसगढ़

तेंदूपत्ता से भरी गाड़ी में लगी आग : 200 बोरा जलकर खाक, बिजली तार लगने की जताई जा रही आशंका

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। जब रिहायशी इलाके में तेंदूपत्ता से लदी एक गाड़ी में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते सैकड़ों बोरा तेंदूपत्ता जलकर राख हो गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

200 बोरा तेंदूपत्ता जलकर खाक
मिली जानकारी के अनुसार, बागबाहरा नगर के लालपुर स्थित अग्रसेन धर्मशाला के पास एक आयशर गाड़ी (क्रमांक CG 04 QE 7313) में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि, गाड़ी में करीब 200 बोरा तेंदूपत्ता लदा हुआ था, जो पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

बिजली तार के संपर्क में आने से लगी आग
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि, गाड़ी ओवरलोड थी और ऊपर से गुजर रहे बिजली तार के संपर्क में आने के कारण आग लगी। घटना के समय गाड़ी लालपुर स्थित व्यास गोदाम में तेंदूपत्ता खाली करने जा रही थी।

See also  भारतमाला प्रोजेक्ट में गड़बड़ी को लेकर निलंबित पटवारी ने फॉर्महाउस में लगाई फांसी, 2 दिन बाद होने वाले थे रिटायर

घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी
गौरतलब है कि, जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, उसी समय पास स्थित अग्रसेन धर्मशाला में शादी समारोह चल रहा था। ऐसे में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई, लेकिन समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।

प्रशासन की तत्परता और सूझबूझ से आग पर पाया गया काबू
घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ताम्रध्वज बघेल सहित पार्षद मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। नगर पालिका प्रशासन की तत्परता और सूझबूझ से आग पर काबू पाया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply