छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चांपा: राशन दुकान में 17.37 लाख का गबन, चावल-शक्कर में हेराफेरी की; दो आरोपी पकड़ाए, 1 फरार

जांजगीर चांपा : जिले के ग्राम भवतरा की शासकीय राशन दुकान में बड़ा घोटाला हुआ है। माता स्व सहायता समूह द्वारा संचालित इस दुकान में 17 लाख 37 हजार 619 रुपए का गबन पाया गया है।

मामला तब सामने आया जब एसडीएम कार्यालय में गड़बड़ी की शिकायत की गई। फूड इंस्पेक्टर दिलीप कुमार भरद्वाज की रिपोर्ट पर जांच शुरू हुई। जांच में चावल, शक्कर, नमक और केरोसिन की बड़ी मात्रा में गबन पाया गया।

See also  देश में छठवें स्थान पर छत्तीसगढ़, पांच वर्षों में 400 से अधिक बच्चों का अब तक कोई सुराग नहीं, जांजगीर-चांपा जिला मामलों में इस मामले में सबसे आगे

2 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पुलिस ने समूह की अध्यक्ष केसर बाई और विक्रेता लाला राम कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। एक अन्य आरोपी संगीता साहू अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उनके खिलाफ धारा 420, 409, 34 आईपीसी और आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

See also  छत्तीसगढ़ में अफीम का एक और खेत मिला : बलरामपुर जिले में दो एकड़ में लहलहाती मिली फसल, 2 लोग पकड़े गए

Related Articles

Leave a Reply