छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

हाइवा ने स्कूटी को चपेट में लिया, युवती की मौत

जांजगीर-चांपा। दीपावली मनाने अपने घर आ रही युवती की हाइवा के चपेट में आने से मौत हो गई। साथ में बैठे साथी को गंभीर चोट लगने पर सिम्स रेफर कर दिया गया। घटना पंतोरा थाना क्षेत्र के सड़क ग्राम मुड़ाभाठा के पास हुई।

ग्राम नवगवां निवासी प्रियांशु यादव उम्र 22 वर्ष पिता कृष्ण कुमार यादव दीपावली की छुट्टी लेकर अपने स्कूटी पर कोरबा से अपने गांव आ रहीं थी। वह ग्राम पंतोरा मुड़ाभाठा के पास पहुंची थी तभी तेज रफ्तार हाइवा वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बिना सिग्नल दिए सड़क किनारे ब्रेक लगा दिया।

See also  शिवरीनारायण मेले में हादसा : झूला संचालक के खिलाफ FIR दर्ज, आकाश झूला टूटने से 6 लोग हुए थे घायल

इससे स्कूटी चला रही प्रियांशु यादव अपने साथी किशन मरकाम सहित हाइवा के पीछे टकरा गई। इससे प्रियांशु व किशन मरकाम के सिर पर गंभीर चोट लगी। दोनों काफी देर तक सड़क पर घायल अवस्था में पड़े हुए थे। इसके बाद पंतोरा बलौदा मेन रोड़ में दुर्घटना की सूचना मिलते ही पंतोरा पुलिस ने दोनों को घायल अवस्था में सीएचसी बलौदा पहुंचाया। जहां अस्पताल में डाक्टर में प्रियांशु को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल किशन मरकाम की स्थिति को देखते हुए सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

See also  छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 6,414 जोड़े एक सूत्र में बंधे, सीएम कन्या विवाह योजना के तहत हुई शादी

Related Articles

Leave a Reply