देश

BIG BREKING: कैमिकल फैक्ट्री में भीषण हादसा, बॉयलर फटने से 6 की मौत, सीएम ने जताया दुख

हापुड़

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक कैमिकल फैक्ट्री में भीषण हादसा हुआ है. फैक्ट्री में बॉयलर फटने से छह लोगों की मौत हो गई है और 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है. यह घटना हापुड़ जिले के पुलिस थाना धौलाना औद्योगिक क्षेत्र की है. इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के भी निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के लिए शोक संवेदना जताई है. साथ ही अधिकारियों को इस घटना पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया जाए और उनका समुचित इलाज कराया जाए. बता दें कि बीते कुछ दिनों पहले ही दिल्ली के मुंडका इलाके में एक फैक्ट्री की बिल्डिंग में भीषण आग लग गई थी, जिसमें 27 लोगों की मौत हुई थी. जानकारी के मुताबिक, मुंडका में सीसीटीवी और डीआरवी बनाने की फैक्ट्री है. यहां फैक्ट्री का गोदाम भी बना हुआ है. इसमें शुक्रवार शाम सबसे पहले पहली मंजिल पर आग लगी. जब आग लगी, तब 150 से ज्यादा लोग अंदर काम कर रहे थे.

See also  मोदी सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी कार्यक्रमों में 'वंदे मातरम्' गीत के 6 छंद अनिवार्य

Related Articles

Leave a Reply