छत्तीसगढ़

भालू ने  किया 13 साल की बच्ची पर हमला : बकरी चराने गई थी खेत, नोचकर मार डाला

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के बियर लैंड मरवाही से एक बार फिर भालू के आतंक की घटना सामने आई है। भालू ने 13 साल की बच्ची पर हमला कर उसे बुरी तरह से नोचकर मार डाला। बच्ची अपने घर से खेत की ओर बकरी चराने गई थी। तभी भालू ने उस पर घातक हमला कर दिया। मरवाही वनमण्डल में पिछले डेढ़ माह में भालू के 20 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। 

See also  हंस ट्रैवल्स पर DRI की टीम ने मारा छापा, 10, 20 और 50 रुपये के नोटों से भरे बोरे बरामद

दरअसल यह पूरा मामला मरवाही के बेलझिरिया ग्राम के डोंगराटोला का है। बिहान लाल केवट की 13 साल की बच्ची विद्या केवट अपने घर से खेत की ओर बकरी चराने गई थी। इस दौरान शाम को बच्ची का सामना जंगली भालू से हो गया। भालू ने उस पर घातक हमला करते हुए चेहरे और पीठ को बुरी तरह से नोच दिया। जिससे मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। 

See also  प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, 16 साल की प्रेमिका और 20 साल के प्रेमी ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

नहीं थम रहा भालुओं का आतंक 

मिली जानकारी के अनुसार मरवाही वनमण्डल में पिछले डेढ़ माह में भालू के 20 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं कुछ जनकारो का कहना है कि, लगातार जंगलों में पेड़ों की कटाई, अवैध कब्जे, उत्खनन, वन संसाधनों पर मानवीय दखल के कारण भालू और अन्य जीव लगातार आबादी की ओर पहुंच रहे है। वहीं पिछले कुछ घटनाओं में भालू को काफी आक्रामक देखा गया है।

See also  छत्तीसगढ़ में जांजगीर-चांपा सहित 5 नए मेडिकल कॉलेजों में भर्ती : 6 से 13 मई तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

Related Articles

Leave a Reply