छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा में दो सड़क हादसे में 2 की मौत:अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, माजदा ड्राइवर की ट्रेलर से टक्कर में गई जान

जांजगीर-चांपा। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई।

पहला हादसा NH 49 पर ग्राम तीलाई के मुख्य मार्ग पर हुआ। नारियरा निवासी राजू निर्मलकर (39) सुबह 6 बजे बाइक से जांजगीर जा रहे थे। इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

दूसरा हादसा ग्राम उदयबंद के NH 49 पर हुआ। रायगढ़ से बिलासपुर जा रहे सरिया लोड माजदा वाहन का ब्रेक फेल हो गया। वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सरिया लोड चालक के केबिन में आ गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान झारखंड के रहमद नगर लोहरदा निवासी अफसर अंसारी (22) के रूप में हुई।

See also  रायपुर में देवर ने भाभी का किया मर्डर, चाकू मारकर की हत्या 

Related Articles

Leave a Reply