छत्तीसगढ़

पेड़ कटाई के दौरान गिरा बिजली का खंभा, चपेट में आने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत, जांच में जुटी पुलिस

बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के ऊपर बिजली का खंभा गिर गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वही हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई है। मृतका की पहचान पूर्णिमा वर्मा के रूप में हुई है, जो कि पेशे से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थी। बताया जा रहा है कि वो सब्जी खरीदने के लिए कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बाजार में आई थी। इसी दौरान उसपर बिजली का खंभा गिर गया और सिर में गंभीर चोट आने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी है। कोतवाली प्रधान आरक्षक रामकृष्ण पटेल का कहना है कि घटना स्थल के पास में ही पेड़ कटाई का काम चल रहा था। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इसी दौरान खंभा गिरा होगा और उसकी चपेट में आकर महिला की मौत हुई होगी। फिलहाल उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद तथ्य सामने आन और उसी के आधार पर जांच की बात कही है।

See also  किसानों को केंद्र सरकार का तोहफा: धान का समर्थन मूल्य 100 रुपए बढ़ाया, सीएम बघेल ने किया ट्वीट...

Related Articles

Leave a Reply