छत्तीसगढ़

किसानों को केंद्र सरकार का तोहफा: धान का समर्थन मूल्य 100 रुपए बढ़ाया, सीएम बघेल ने किया ट्वीट…

रायपुर

केंद्र सरकार की ओर से छत्तीसगढ़ की मुख्य फसल धान के समर्थन मूल्य में सौ रुपए बढ़ाए जाने पर भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके मंत्रिमंडल के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही प्रदेश सरकार पर तंज क​सा है। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि धान के समर्थन मूल्य में 100 रुपए की वृद्धि की हैं। इस साल छत्तीसगढ़ के किसानों को प्रति क्विंटल 2640 रुपए मिलेगा। दरअसल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने धान के समर्थन मूल्य में सौ रुपए की वृद्धि करने पर कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। अब छत्तीसगढ़ सहित देश के किसानों को सामान्य धान का प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य सौ रुपए बढ़ाकर मोदी जी ने 2040 कर दिया है। इस फैसले का सर्वाधिक फायदा हमारे किसान भाइयों को मिलेगा। प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का अभिनंदन है। उन्होंने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार देश के किसानों की समृद्धि के लिए अभूतपूर्व कदम उठा रही है। देश के किसानों को सम्मान मिल रहा है। निधि मिल रही है। जबकि तथाकथित न्याय का नगाड़ा बजाने वाली कांग्रेस और उसकी राज्य सरकार किसानों को 3 साल से ठग रही है। किसानों को हर साल बढ़ रहे समर्थन मूल्य को जोड़कर प्रति क्विंटल 2500 से अतिरिक्त राशि देने की मांग भाजपा लगातार करती रही है और आज धान के समर्थन मूल्य में भाजपा की केंद्र सरकार की ओर से की गई सौ रुपए की वृद्धि पर राज्य सरकार से यह मांग हम दोहरा रहे हैं कि भूपेश बघेल बिना किसी बहानेबाजी के किसान को वर्ष 2019 से आज तक हुई समर्थन मूल्य वृद्धि की अंतर की राशि 2500 के अतिरिक्त जोड़कर एकमुश्त भुगतान करें। जब कांग्रेस प्रति क्विंटल 2500 देने का वादा करके सत्ता में आई है तो वह हर साल होने वाली समर्थन मूल्य वृद्धि की रकम जोड़कर क्यों नहीं दे रही।

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

केंद्रीय कैबिनेट ने किसानों को बड़ी उपलब्धि दी : कौशिक

वहीं नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भी केंद्रीय कैबिनेट के फैसले को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट की ओर से किसानों को बड़ी उपलब्धि दी गई है। इसके अंतर्गत 15 फसलों के दाम बढ़ाए गए हैं। धान पर किसानों को 100 रुपए का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। नेता प्रतिपक्ष ने केंद्र के फैसले के बाद राज्य सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ केंद्र लगातार MSP में वृद्धि कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ राज्य सरकार जिसने पहले 10 हज़ार 2500 की बात की। उसके बाद 10 हज़ार और फिर 9 हज़ार की बात की गई। राज्य सरकार से नेता प्रतिपक्ष ने मांग की है कि जिस तरह केंद्र कि मोदी सरकार ने बढ़ी सोच के साथ किसानों को लाभ दिया है। उसी तरह राज्य सरकार भी कटौती किए बिना MSP को जोड़कर किसानों को राशी भुगतान करें, ताकि किसानों को लाभ मिल सके।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

सीएम बघेल ने किया ट्वीट

धान के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि धान के समर्थन मूल्य में 100 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। प्रोत्साहन राशि मिलाकर इस साल छत्तीसगढ़ के किसानों को प्रति क्विंटल 2640 रुपए मिलेगा। अगले साल तक संभावना है कि किसानों को 2800 रुपए मिलने लगे। किसानों की खुशी में सबकी खुशी है।

See also  शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामला

Related Articles

Leave a Reply