छत्तीसगढ़

शारदीय नवरात्र का प्रथम दिन: देवी मंदिरों में उमड़ी भीड़, सीएम साय ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

रायपुर। आज से मां शक्ति की आराधना के पर्व शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो गई है। पहले दिन छत्तीसगढ़ के देवी मंदिर माँ के जयकारों से गूंजा। इस अवसर पर सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की कतारे देखने को मिली। राजधानी के पुरानी बस्ती स्थित माँ महामाया मंदिर,बंजारी मंदिर और काली मंदिर में भक्त पूजा करने के लिए पहुंच रहे हैं।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि, शक्ति उपासना का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे।मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संदेश में कहा कि नवरात्रि का पर्व मातृ शक्ति की आराधना और श्रद्धा का प्रतीक है।

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

सीएम साय ने दी नवरात्रि की बधाई
सीएम साय ने कहा- यह पर्व हमें सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि इस पावन पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द की भावना के साथ मनाएं।श्री साय ने कामना की है कि देवी मां की कृपा से प्रदेश के प्रत्येक नागरिक का जीवन सुखमय बने और छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर होता रहे।

See also  जांजगीर-चांपा : जमीन निवेश के नाम पर 1.24 करोड़ की ठगी, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

Related Articles

Leave a Reply