छत्तीसगढ़

भीख मांगने के बहाने चोरी, भिलाई टाउनशिप में घटी घटना सीसीटीवी में हुई कैद

दुर्ग। भिलाई टाऊनशिप में भीख मांगने वाले अब चोरी की घटना को भी अंजाम दे रहे हैं. टाउनशिप में 15 दिन के भीतर 7 ऐसी घटनाएं सामने आई हैं. ताजा मामला भिलाई के सेक्टर 1, सड़क 11 का है, जहां भीख मांगने आए पति-पत्नी ने मकान से लैपटॉप पार कर दिया. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

सीसीटीवी फुटेज में भीख मांगने के लिए घर के गेट पर एक महिला एक पुरुष और एक बच्चा खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है. सभी बहुत देर तक गेट पर ही खड़े रहे. घर में कोई नजर नहीं आने पर चोर शातिर चोर ने गेट का दरवाजा धीरे से खोला और फिर घर के अंदर दाखिल हो गया.

See also  मार्च में प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव : रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ के रहवासी, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

कुछ सेकेंड बाद बाहर निकला, तो उसके हाथ में लैपटॉप था. उसने लैपटॉप को अपने साथ वाली महिला के थैले में डाला और सभी वहां से रफू चक्कर हो गए. मकान मालिक नागेश्वर राव शाम के वक्त घर पहुंचे तो उन्हें लैपटॉप नहीं मिला, जिसके बाद सीसीटीवी कैमरा चेक किया गया. तो चोरी की वारदात सामने आई.

See also  सालभर बाद जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री कवासी लखमा, स्वागत करने समर्थकों की उमड़ी भीड़

नागेश्वर राव ने भट्टी थाने में लैपटॉप चोरी की लिखित में शिकायत दर्ज कर दी है. इसी तरह सड़क 11 से ही दूसरे बीएसपी कर्मी का चोर ने आईफोन और अन्य दो लोगों के मोबाइल चुराकर ले गए. जिसकी शिकायत भी भठ्ठी थाने में दर्ज कराई गई है. त्योहारी सीजन में लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं ने रहवासियों के साथ-साथ पुलिस की मुसीबत बढ़ा दी है.

See also  रजत वर्ष पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनियों ने मनाया रजत महोत्सव, विद्युत उपभोक्ता हुए सम्मानित

Related Articles

Leave a Reply