छत्तीसगढ़

प्राचार्य को हटाये जाने से आक्रोशित छात्रों का प्रदर्शन, स्कूल के बाहर धरना

जशपुर | जिले के कोतबा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यमिक स्कूल के छात्रों ने अपने प्रचार्य के तबादले को लेकर सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सुबह 7 बजे से सैंकड़ों छात्रस्कूल के बाहर नारेबाजी और हंगामा कर रहे हैं। छात्रों ने स्कूल के प्रभारी प्रचार्य फिल्मोन एक्का को हटाकर जय कुमार सिदार को नियुक्त किए जाने पर आपत्ति जताई है और वे फिल्मोन एक्का को वापस पदस्थ करने की मांग कर रहे हैं।

आक्रोशित छात्रों ने सड़क जाम कर दी है, जिससे गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं, और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

See also  कांकेर के सरकारी अस्पताल में मोबाइल की रोशनी में इलाज, CMHO ने कहा- जनरेटर स्टार्ट करने का नहीं मिला टाइम

Related Articles

Leave a Reply